फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इधर ड्रिप लगी, उधर जान निकली

Sun, 08 Dec 2013 09:46 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंडक बढ़ने के साथ हार्ट अटैक के मरीज बढ़ रहे हैं। इधर पारा गिर रहा है और उधर ब्लड प्रेशर बढ़ रहा है। हाई ब्लडप्रेशर के मरीज सीने में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल आ रहे हैं।
विज्ञापन


दून अस्पताल का है हाल
रविवार को दून अस्पताल में करनपुर के रोगी अमर (35) को इलाज की नौबत नहीं पाई। इधर डाक्टर ने उसे ड्रिप लगाई, उधर मरीज की जान निकल गई। रविवार दोपहर अमर को उसकी पत्नी रजनी अस्पताल लेकर आई थी। मरीज को स्ट्रेचर में लिटाकर जैसे ही ड्रिप लगी अमर की सांस थम गई।

रजनी को गश आ गया। इसी तरह दून अस्पताल की इमरजेंसी में हाई ब्लडप्रेशर के और भी मरीजों को लाया गया। वे सांस फूलने की शिकायत लेकर आए थे। हाई ब्लडप्रेशर के कुछ गंभीर मरीजों को अस्पताल से हायर सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ठंडक बढ़ने के कारण विगड़ रही तबियत
डाक्टरों का कहना है कि ठंडक बढ़ने के साथ ब्लडप्रेशर के मरीजों की तबियत बिगड़ रही है। दून अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डा. महावीर सिंह का कहना है कि हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों को हार्ट अटैक के साथ ब्रेन अटैक की भी दिक्कत हो रही है। मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया जा रहा है। दून अस्पताल के साथ कोरोनेशन में चल रहे फोर्टिस अस्पताल में दिल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें