फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून बार एसो चुनाव, मनमोहन फिर बने अध्यक्ष

Thu, 25 Feb 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर मनमोहन कंडवाल और सचिव पद पर अनिल गांधी लगातार दूसरी बार विजयी रहे।
विज्ञापन


कंडवाल को 1260 और गांधी को 1100 मत मिले। चुनाव परिणाम घोषित होते ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने जीत की खुशी में जमकर आतिशबाजी की। अध्यक्ष और सचिव ने कहा कि यह उनकी जीत नहीं बल्कि समस्त अधिवक्ताओं की जीत है। अधिवक्ताओं के हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

चुनाव में 2071 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें विभिन्न पदों पर कई मत निरस्त भी हुए। सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। चुनाव अधिकारियों वरिष्ठ अधिवक्ता एलबी गुरुंग, चितरंजन त्रिवेदी व दीपक अहलूवालिया ने देर रात चुनाव परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन


किस पद पर किसे मिले कितने मत
अध्यक्ष
मनमोहन कंडवाल-1260
राजीव शर्मा-798

सचिव
अनिल गांधी-1100
अनिल कुमार शर्मा-411
अनिल पंडित-550

उपाध्यक्ष
दीपक कुमार-711
मनोज कुमार सुंद्रियाल-241
मोहम्मद आसिफ रावत-214
शंभू प्रसाद ममगाई-883

सहसचिव
भानू प्रताप सिसौदिया-692
अमित डंगवाल-376
अनिल बिष्ट-217
अरविंद कुमार-154
नीरज-263

आडिटर
आशुतोष गुलाटी-803
मनविंदर रावत-629
शलेंद्र कुमार-452
शेर सिंह-162

लाइब्रेरियन
ललित भंडारी-936
आरएस भारती-1097

महिला कार्यकारिणी सदस्य थ्री प्लस
प्रमिला रावत-1151
तश्मीन आइसा-858

कार्यकारिणी सदस्य थ्री प्लस
किशन कुमार-709
रघुवीर गुसांई-1314

कार्यकारिणी सदस्य फाइव प्लस
अनिल कुमार-773
प्रवीण कुमार-334
वर्तीका त्रिपाठी-920

कार्यकारिणी सदस्य सेवन प्लस
बसंत देव आर्य-950
सुखवीर सिंह-1065

कार्यकारिणी सदस्य टेन प्लस
जितेंद्र दुग्गल-885
विनोद कुमार-1082

सब पर भारी कंडवाल-गांधी की जोड़ी
दून बार एसोसिएशन के चुनावों में अध्यक्ष और सचिव पद पर कंडवाल और गांधी की जोड़ी ने चौथी बार जीत हासिल कर नया रिकार्ड बना दिया। वहीं, कुछ मुख्य पदों पर पुराने पदाधिकारियों ने ही जीत हासिल की। दून बार एसोसिएशन प्रदेश में सबसे बड़ी बार एसोसिएशन है। वर्ष 2011-12 में मनमोहन कंडवाल अध्यक्ष और अनिल गांधी सचिव चुने गए थे।

इसके बाद 2012-13 में फिर से दोनों अध्यक्ष, सचिव पद पर चुनकर आए। पिछले वर्ष भी अध्यक्ष, सचिव पद पर कंडवाल और गांधी की जोड़ी का ही कब्जा रहा। इस साल भी इस जोड़ी ने जीत का सिलसिला जारी रखा। अध्यक्ष और सचिव पद पर दोनों की लगातार जीत के पीछे पैनल बनाकर मैदान में उतरने की रणनीति को अहम माना जा रहा है।

यह भी माना जा रहा है कि अन्य पदों पर भी पैनल बना था। वहीं सह सचिव पद पर भानू प्रताप सिसौदिया लगातार तीसरी बार चुनाव जीते। जबकि आर्डिटर के पद पर आशुतोष गुलाटी लगातार दूसरी बार चुनकर आए।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर एकतरफ मुकाबला
दून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर मुकाबला एकतरफा रहा। मनमोहन कंडवाल को 1260 और राजीव शर्मा को 798 मत मिले। कंडवाल चुनाव में शुरू से ही बढ़त बनाए थे।

महिलाओं के हिस्से दो पद
इस बार के बार एसोसिएशन के चुनाव में फाइव प्लस और थ्री प्लस कार्यकारिणी सदस्य पद पर महिला प्रत्याशी विजयी रहीं। थ्री प्लस पर प्रमीला रावत और फाइव प्लस कार्यकारिणी सदस्य पर वर्तिका त्रिपाठी ने जीत दर्ज की।

युवा अधिवक्ताओं में दिखा उत्साह
मतदान के लिए युवा अधिवक्ताओं में खासा उत्साह दिखा, सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक युवा अधिवक्ता कोर्ट परिसर में मौजूद रहे।

ढोल नगाड़ों पर झूमे समर्थक
देर रात बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम आते ही विजयी रहे प्रत्याशी ढोल नगाड़ों के साथ जमकर झूमे। प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक दूसरे को बधाई दी।

मतदान शुरू होने से पहले मंदिर पहुंचे
मतदान शुरू होने से पहले कई प्रत्याशियों ने मंदिर पहुंचकर अपनी जीत की कामना की। प्रत्याशी माथे पर टीका लगाए थे।

वीआईपी भी पहुंचे वोट डालने
बार एसोसिएशन से जुड़े कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, राज्य मंत्री विवेकानंद खंडूरी और कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह ने भी मतदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें