फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ‘नशा अपनाकर भविष्य न करें खराब’

विज्ञापन
विज्ञापन
- 18 वर्ष से कम उम्र से पहले वाहन चलाया तो अभिभावकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

- कुछ भी गलत होते देखें तो अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस से शिकायत करें

टैग..पुलिस की पाठशाला

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। अमर उजाला फांउडेशन की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ विकासनगर बीएल शाह ने कहा कि आज के दौर की सबसे बड़ी समस्या सूखा नशा है। उन्होंंने खासकर किशोरावस्था में प्रवेश कर रहे छात्र छात्राओं से अपील की कि वह नशे की लत में पड़ कर अपने भविष्य को खराब न करें।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीओ बीएल शाह और प्रधानाचार्य अनुसूया प्रसाद जखमोला ने किया। सीओ ने छात्र छात्राओं से कहा कि सरकार और पुलिस वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को ड्रग्स मुक्त करने के संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज कि युवा पीढ़ी सबसे अधिक स्मैक, चरस, गांजा आदि से प्रभावित है। कहा कि हमें किशोरावस्था से ही एक संकल्प लेना होगा कि हमें नशे से दूर रहना है।
विज्ञापन

सीओ छात्र छात्राओं से कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार वाहन चलाना और यातायात नियमों की जानकारी न होना है। उन्होंने कहा कि तेज गति में वाहन चलाना, हेलमेट न पहनना, रश ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, मोडिफाइड साइलेंस लगाकर वाहन चलाना आदि यातायात नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आते है। इसमें पहले चालान और फिर वाहन को सीज करने की कार्रवाई होती है। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों और किशोरों के वाहन चलाने पर उनके अभिभावकों पर 25 हजार तक के जुर्माने या तीन साल की सजा की कार्रवाई भी हो सकती है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ हिंसा और छेड़खानी जैसी घटनाओं को पुलिस गंभीरता से लेती है। बच्चों को अच्छे और बुरे स्पर्श को समझने की जरूरत है। जिसके लिए विद्यालय स्तर पर बच्चों को जागरूक भी किया जाता है। हिंसा और छेड़खानी जैसी घटनाओं की शिकायत अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस से करें। कहा कि वह फोन और सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए अधिक समय पढ़ने और खेलकूद में व्यतीत करें, इससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास होगा। प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को पुलिस की पाठशाला में मिली जानकारी को ध्यान में रखते हुए उसे अमल में लाने के लिए कहा।
इस दौरान शिक्षक अवधेश, कालका, कमलेश, चंदन, दिवाकर, दीपक, विशाल, पंकज, धन सिंह, फकीर, मुकेश, रिंकी, शकुंतला, शालू, पूजा, शिवानी, शीतल, ईशू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इन नंबर को रखें याद

- सीओ विकासनगर ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह पुलिस से मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर फोन कर सकते हैं। वहीं, नशा तस्करी, बिक्री संबंधी शिकायत 9412029536 - 0135-2656202, महिला संबंधी शिकायत 9411112780, 1090, साइबर क्राइम संबंधी शिकायत 1930 और चाइल्ड हेल्पलाइन संबंधी शिकायत 1098 पर की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें