फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को अब हर महीने मिलेगा बिल, यूपीसीएल ने जारी किए आदेश

Sun, 21 May 2023 10:09 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने नए टैरिफ में घरेलू उपभोक्ताओं को मासिक आधार पर बिलिंग करने के निर्देश दिए थे। जिन उपभोक्ताओं की मार्च 2023 में बिलिंग की गई थी, उनकी अगली बिलिंग दो महीने के आधार पर मई में बिलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
बिजली बिल (प्रतीकात्मक) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को अब हर महीने बिल मिला करेगा। इस संबंध में विद्युत नियामक आयोग के दिशानिर्देश पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने आदेश जारी किए हैं। अभी तक घरेलू उपभोक्ताओं को हर दो महीने में बिलिंग की जाती है।

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने नए टैरिफ में घरेलू उपभोक्ताओं को मासिक आधार पर बिलिंग करने के निर्देश दिए थे। पहले चरण में विद्युत वितरण खंड नगरीय हरिद्वार, काशीपुर, जसपुर, बाजपुर, सितारगंज, खटीमा, विद्युत वितरण खंड प्रथम रुद्रपुर के अधीन चार किलोवाट भार वाले घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली बिल दिए जाएंगे।

जुलाई से सभी उपभोक्ताओं को दिए जाएंगे हर महीने बिल

विज्ञापन

जिन उपभोक्ताओं की मार्च 2023 में बिलिंग की गई थी, उनकी अगली बिलिंग दो महीने के आधार पर मई में बिलिंग की जाएगी। इसी तरह जिन उपभोक्ताओं की अप्रैल में बिलिंग की गई है, उन्हें जून महीने में दो महीने की बिलिंग की जाएगी। इसके बाद जुलाई महीने से सभी उपभोक्ताओं को हर महीने बिल दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने की टिहरी झील में बोटिंग, बोले-शूटिंग के लिए बेहतर डेस्टिनेशन

प्रबंध निदेशक ने बताया कि विद्युत वितरण खंड केंद्रीय देहरादून और ऋषिकेश के अधीन आने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक आधार पर बिलिंग करने के आदेश पहले जारी किए गए थे।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें