खुद के बचाव में हमला करते हैं कुत्ते
वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरून अग्रवाल के मुताबिक ज्यादातर कुत्तो तभी हमलावर होते हैं जब वे असुरक्षित महसूस करते हैं। अगर उनके पास के कोई तेज गति से वाहन निकाले तो वे हमलावर हो जाते हैं। अगर ठंड के मौसम की बात करें तो कुत्ते अक्सर अपने बच्चों के बचाव में आक्रामक दिखाई देते हैं। यही कारण है कि इस सीजन में मामले बढ़ जाते हैं।
प्रेम नगर उपजिला चिकित्सालय में सीरम नहीं
कुत्ते काटने के गंभीर घायलों को एंटी रैबीज वैक्सीन के साथ की सीरम भी लगाया जाता है। प्रेमनगर उपजिला चिकित्सालय में सीरम न होने से घायलों को देहरादून की दौड़ लगानी पड़ रही है। उपजिला चिकित्सालय में ही सबसे अधिक मरीज सामने आते हैं। ऐसे में मरीज परेशान हो रहे हैं।
सभी अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन का स्टॉक जांचने के निर्देश दिए गए हैं। कुत्ते के हमले में घायल लोगों को इधर-उधर न भागना पड़े इसके इंतजाम किए जा रहे हैं।
- डॉ. मनोज कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, देहरादून।