फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां हुआ कुछ ऐसा कि कुत्ते को कोतवाली में बितानी पड़ी रात, बड़ा दिलचस्प है मामला...

Fri, 17 Jan 2020 07:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर(उधमसिंह नगर)

सार

  • कुत्ता खोने के बाद सामने आए दो दावेदार, खूंटा टेस्ट से पहले बनी सहमति
विज्ञापन
कोतवाली में बंधा कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब भी दो लोगों की लड़ाई होती है तो अकसर लड़ने वाले लोगों को पुलिस कोतवाली में बंद रखती है। लेकिन यहां ऐसा मामला सामने आया कि दो लोगों की लड़ाई में पुलिस ने एक कुत्ते को कोतवाली में रातभर रखा।
विज्ञापन


दरअसल, उत्तराखंड के काशीपुर में पालतू कुत्ते पर दावेदारी को लेकर दो पक्ष कोतवाली में भिड़ गए। इसे लेकर देर रात तक हंगामे की स्थिति बनी रही। आखिरकार कुत्ते का खूंटा टेस्ट कराने पर सहमति बनी। इस दौरान कुत्ता पुलिस की कस्टडी में रहा। दोपहर बाद एक पक्ष ने अपनी तहरीर वापस ले ली। उसकी सहमति पर पुलिस ने कुत्ता दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया। 

शिवनगर निवासी निर्मल वर्मा का लेब्राडोर नस्ल का कुत्ता टाइगर 26 दिसंबर को अचानक गायब हो गया। निर्मल ने कटोराताल पुलिस चौकी में कुत्ता खो जाने की तहरीर दी थी। 12 जनवरी को स्टेशन रोड निवासी अमित ने अपने फेसबुक एकाउंट पर एक कुत्ते की फोटो शेयर की।
विज्ञापन
Trending Videos

ब्रूनी 12 जनवरी से गायब था

उसी दिन यह फोटो निर्मल के बेटे आनंद ने देखी तो वह अपने भाई को साथ अमित की दुकान पर जाकर एक पुरानी एक फोटो दिखाकर कुत्ते को अपने घर ले आया। वहीं आवास विकास निवासी डॉ. अनुराग चौहान भी उक्त कुत्ते पर अपनी दावेदारी करते हुए अमित के पास पहुंच गए।

उन्होंने बताया कि जिस कुत्ते की फोटो एफबी पर शेयर की गई है कि वह उनका पालतू कुत्ता ब्रूनी है। ब्रूनी 12 जनवरी से गायब है। उन्होंने भी अमित को अपने कुत्ते की फोटो दिखाई। जिस पर उसने उक्त कुत्ता आनंद वर्मा के घर होने की बात कही। इस पर डॉ. अनुराग शिवनगर निवासी आनंद के घर पहुंच गए और कुत्ता वापस करने को कहा।
विज्ञापन

कुत्ते का खूंटा टेस्ट कराने से पहले ही दावा लिया वापस

इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया और मामला कोतवाली तक जा पहुंचा। वहां एसएसआई द्वितीय सतीश कापड़ी के समक्ष दोनों पक्ष कुत्ते पर अपनी दावेदारी जताने लगे। मामला निपटाने के लिए पुलिस ने कुत्ते का खूंटा टेस्ट करने की बात कही।

इस दौरान कुत्ता पुलिस की कस्टडी में रहा। एसएसआई द्वितीय सतीश कापड़ी ने बताया कि शुक्रवार की शाम डॉ. अनुराग ने अपना दावा वापस ले लिया। इस पर कुत्ता निर्मल वर्मा के सुपुर्द कर मामले का पटाक्षेप कर दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें