फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भरे जाएंगे डॉक्टरों के एक हजार पद

Sat, 09 May 2015 09:46 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ में मरीजों को अब डॉक्टरों की कमी नहीं झेलनी पड़ेगी। पहले 250 डॉक्टर प्रदेश को मिले और अब 1000 डॉक्टरों की भर्ती की तैयारी है। लोक सेवा आयोग से चयनित 70 फीसदी डाक्टरों के ज्वाइन करने से विभाग उत्साहित है।
विज्ञापन


यही कारण है कि विभाग में 1250 पदों के सापेक्ष एक हजार पद पर नियुक्ति आयोग के माध्यम से कराने की तैयारी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की सहमति के बाद महानिदेशालय चिकित्सकों की भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेज रहा है।

विभाग ने देश भर में मेडिकल कॉलेजों से पास आउट हुए नए बैच को देखते हुए अब एक हजार चिकित्सकों की भर्ती आयोग के माध्यम से करने का फैसला लिया है। महानिदेशक स्वास्थ्य जीएस जोशी ने बताया कि विभाग में चिकित्सकों के खाली पदों की संख्या नई हुई भर्ती से कुछ हद तक कम हुई है, लेकिन अभी बड़ी संख्या में पद खाली हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि फरवरी माह में 747 रिक्त पदों की आयोग के माध्यम से हुई भर्ती में 421 चिकित्सकों चयनित हुए थे। विभाग में अभी तक लगभग 250 चिकित्सक ज्वाइन कर चुके हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

पहाड़ में 70 फीसद तक पद खाली

स्वास्थ्य महकमे के आठ पर्वतीय जनपदों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के 70 फीसदी पद खाली हैं। इससे चिकित्सा सेवा पूरी तरह से मैदानी जनपदों पर निर्भर है। नई भर्तियों के अलावा महकमा पर्वतीय जनपदों में इंटीग्रेटेड हेल्थ सिस्टम कर पीपीपी योजनाओं को लांच भी करने जा रहा है।

अपना चयन आयोग अभी ठंडे बस्ते में
स्वास्थ्य महकमे के लिए सरकार ने अलग से चयन आयोग बनाने के लिए सहमति दी है, लेकिन अभी तक उसके गठन और ढांचा सृजित करने को लेकर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। विभाग ने लोकसेवा आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों की लंबी प्रक्रिया की दुहाई देकर चयन आयोग स्वीकृत करवाया था। इस आयोग के तहत हर 6 माह में स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी की जानी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें