फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन में युवती के पेट से निकला ये, डॉक्टर भी चौंक गए, जानिए

Fri, 23 Jun 2017 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
after operation doctor found this - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लड़की पिछले छह महीने से कुछ खा नहीं पा रही थी। लगातार उल्‍टियां कर रही थी। फिर जब डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया तो अंदर से निकली इस चीज को देखकर सभी दंग रह गए। 
विज्ञापन


युवती के भाई राजेंद्र के मुताबिक वह मूल रूप से नैनीसैंण चमोली के रहने वाले हैं। काफी दिनों से उसकी बड़ी बहन ने खाना बंद कर दिया था। उसे लगातार उलटियां हो रही थीं। इलाज से कोई फर्क नहीं पड़ रहा था।

छह महीने से परेशानी काफी बढ़ गई थी। 24 अप्रैल 2017 को उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सर्जन डा. अभय कुमार की देखरेख में उसका इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंत में फंसी थी ये चीज, वजन दो किलोग्राम

hairs
डा. अभय के मुताबिक इंडोस्कोपी से पता चला कि उसकी छोटी आंत में बालों का गुच्छा फंस गया है। आंत चोक होने से युवती कुछ खा नहीं पा रही थी। इससे वह काफी कमजोर हो गई थी।

समय पर उपचार न मिलता तो उसकी मौत हो सकती थी। बहरहाल ऑपरेशन के बाद वह एकदम स्वस्थ है। आंत से निकले बाल करीब तीन फिट लंबे हैं और इनका वजन दो किलोग्राम है। इन्हें मेडिकल कालेज में रखा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें