फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चार अस्पतालों में भटकता रहा बच्चा, डॉक्टर नहीं समझ पाए मर्ज, मौत

Thu, 20 Mar 2025 04:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Dehradun News: इसके बाद बच्चे को ऋषिकेश एम्स लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर बच्चे को घर ले जाने की बात कही।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के चार बड़े अस्पतालों में भटकने के बाद भी चिकित्सक बच्चे का मर्ज नहीं समझ पाए। अंत में बच्चे की मौत हो गई। कोई भी डॉक्टर बच्चे के पिता के सवालों का जवाब नहीं दे पाया।

विज्ञापन


बुधवार को देहरादून जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इसने चिकित्सकों समेत सभी को हैरान कर दिया। जिले के नामचीन अस्पतालों के बड़े डॉक्टर भी बच्चे के मर्ज पता नहीं लगा सके। पिता परिवार के साथ बच्चे को लेकर ऋषिकेश एम्स, जौलीग्रांट अस्पताल, दून अस्पताल और देहरादून के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। किसी ने प्राथमिक उपचार दिया तो किसी ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। मृतक बच्चे के पिता दलबीर बिष्ट ने बातचीत में बताया कि मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे बच्चे की अचानक तबीयत खराब हुई।

इसके बाद बच्चे को ऋषिकेश एम्स लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर बच्चे को घर ले जाने की बात कही। इसके बाद परिवार बच्चे को लेकर जौलीग्रांट अस्पताल लेकर गए। वहां उपचार देने के बाद चिकित्सकों को जब कुछ नहीं समझ नहीं आया तो उन्होंने इलाज से हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद बच्चे को दून अस्पताल लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि उनके पास बच्चे के उपचार के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने बच्चे को देहरादून के एक निजी अस्पताल में ले जाने की बात कही।
विज्ञापन


Uttarakhand News: प्रदेश में लक्ष्यद्वीप के शिक्षा मॉडल को किया जा सकता है लागू : डाॅ.धन सिंह रावत

परिवारजन बच्चे को लेकर जब देहरादून के एक निजी अस्पताल पहुंचे तो वहां पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे के पिता के मुताबिक बीमार होने के बाद बच्चा अजीबोगरीब प्रतिक्रिया कर रहा था। वह अचानक हाथ-पैर एवं सिर हिला रहा था। परिवार बच्चे के रेबीज पीड़ित होने की भी आशंका जता रहा है।
विज्ञापन


बच्चा रात को करीब 12 बजे अस्पताल आया था। बाल रोग विशेषज्ञ की टीम ने बच्चे की जांच की। चूंकि बच्चे की हालत काफी गंभीर थी, ऐसे में चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया था।
-डॉ. नवजोत, इमरजेंसी चिकित्सा अधिकारी, दून अस्पताल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें