फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डॉक्टर भी कह रहे ... यह खांसी लंबी है

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में सर्दी-खांसी-जुकाम होना आम बात है, लेकिन इस बार जुकाम-बुखार के बाद खांसी ठीक होने में लंबा समय लग रहा है। एक बार जिसको खांसी जुकाम हो रहा है वह तीन से चार दिन में ठीक न होकर एक सप्ताह से 15 दिन तक का समय ले रहा है। जिला अस्पताल (कोरोनेशन) और दून अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या बीते साल के मुकाबले 20 फीसदी बढ़ गई है। डॉक्टर इसका कारण एंटरोवायरस, रेस्पिरेटिरी सिंकाइटियल वायरस (आरएसवी) और बैक्टीरियल इंफेक्शन बता रहे हैं।
विज्ञापन




दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों मरीजों में पोस्ट वायरल कफ लंबा चल रहा है। इससे खांसी की समस्या भी लंबी चल रही है। एक बार बुखार आने के बाद मरीजों की खांसी ठीक नहीं हो रही है। इसके मरीज भी बढ़ गए हैं। मरीजों के शरीर में अलग अलग वायरस प्रभाव डालते हैं। यह वायरस लंबे समय तक रह गए तो बैक्टीरियल इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। इससे खांसी और कफ की समस्या बढ़ जाती है। निजी अस्पताल के डॉ. डीके गुप्ता के मुताबिक हर दिन औसतन 30 से 35 मरीज कफ-कोल्ड वाले आते थे, इस समय 20 फीसदी तक अधिक आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस बार मरीज कफ सीरप से ठीक नहीं हो रहे हैं। नियमित गर्म पानी का सेवन और खानपान में सुधार से ही राहत मिल रही है।





बुखार के बाद परेशान कर रही कमजोरी



इन दिनों मौसम में बदलाव होने से बुखार भी लंबा चल रहा है। तीन से चार दिन बुखार रहने के बाद कमजोरी इतनी अधिक आ रही है कि अगले 15 दिन तक कमजोरी नहीं ठीक हो रही। डॉ. अनुराग ने बताया कि मरीजों में विटामिन की कमी भी हो रही है इसके लिए दवा दी जाती है। हालांकि स्थिति में सुधार हो रहा है और मरीजों को भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इसके अलावा खांसी की विशेष दवा नहीं है। इसके लिए मरीजों को गर्म पानी, ठंड से बचाव और ठंडी चीजों का सेवन न करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें