फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून अस्पताल : ओपीडी का औचक निरीक्षण, नदारद मिले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ

Wed, 23 Jun 2021 02:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना मंगलवार को सुबह अचानक दून अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत के साथ त्वचा रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग समेत कई विभागों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने मंगलवार को दून अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक के साथ विभिन्न विभागों में ओपीडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ अनुपस्थित मिले। इस पर कॉलेज प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने कड़ी चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना मंगलवार को सुबह अचानक दून अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केसी पंत के साथ त्वचा रोग, स्त्री रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग समेत कई विभागों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कई डॉक्टर, पैरामेडिकल, स्टाफ नर्स ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। कई ऐसे डॉक्टर, पैरामेडिकल कर्मचारी थे जो अस्पताल तो पहुंच गए थे, लेकिन उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर नहीं किए थे।
विज्ञापन


डॉ. सयाना ने सभी अनुपस्थित डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ को लेकर कड़ी नाराजगी जताते हुए इसमें ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी। डॉ. सयाना ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में डॉक्टरों, पैरामेडिकल और अन्य स्टाफ नर्स की अनुपस्थित किसी भी सूरत में जायज नहीं ठहराया जा सकती है। इस विषम परिस्थिति में सबको सतर्क रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें