फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नशे में तीमारदारों से बदसलूकी करने पर डॉक्टर निलंबित, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

Wed, 21 Dec 2022 12:44 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

आरोप है कि मरीज का इलाज करने के बजाय नशे में धुत डॉक्टर ने तीमारदारों से बदसलूकी। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच में डॉ. शिवकुमार को दोषी पाने पर निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पौड़ी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली में तैनात डॉ. शिवकुमार को नशे में मरीज के तीमारदारों से बदसलूकी करने पर निलंबित कर दिया गया। डॉक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने निलंबन के आदेश जारी किए।

विज्ञापन


रविवार को शाम हृदय रोग से ग्रसित मरीज को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। आरोप है कि मरीज का इलाज करने के बजाय नशे में धुत डॉक्टर ने तीमारदारों से बदसलूकी। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रारंभिक जांच में डॉ. शिवकुमार को दोषी पाने पर निलंबित कर दिया। आदेश में डा. शिवकुमार को निलंबन अवधि तक सीएमओ कार्यालय पौड़ी में संबद्ध किया गया है।

ये भी पढ़ें....Ankita Murder Case: गवाह नंबर सात है बेहद अहम, अंकिता ने दोस्त से पहले इसे बताया था रिजॉर्ट का काला सच
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में मरीज के तीमारदारों से बदसलूकी करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सरकार ने दूसरी बार कार्रवाई की है। इससे पहले अल्मोड़ा जिले के एक डॉक्टर को निलंबित किया गया था। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार का कहना है कि मरीज और तीमारदारों के साथ डॉक्टरों का ऐसा व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे में ड्यूटी करना एक गंभीर मामला है। जिस पर तत्काल संज्ञान लेकर निलंबन की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें