काशीपुर सरकारी अस्पताल के सीएमएस की विजिलेंस टीम द्वारा गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश के डॉक्टर लामबंद हो गए हैं। विरोध के लिए आगे की रणनीति बनाने के लिए वर्तमान में डॉक्टरों की स्टेट काउंसिल की बैठक देहरादून में चल रही है।
शुक्रवार को काशीपुर सरकारी अस्पताल के सीएमएस डॉ. भुवन चंद्र जोशी को विजिलेंस ने ड्यूटी के समय घर पर प्रैक्टिस करते हुए हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था।
सीएमएस की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही प्रदेश के डॉक्टर के समर्थन में उतर आए। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हाथ में काली पट्टी बांधकर गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। वहीं घटना के विरोध के लिए प्रदेश के डॉक्टरों के संगठन ने भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।