लंबित मांगों पर अमल नहीं होने से नाराज प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ से जुड़े चिकित्सकों ने दस से 12 अप्रैल तक आपातकालीन और पोस्टमार्टम छोड़कर अन्य सभी स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने का एलान किया है।
उनका कहना है कि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो 13 अप्रैल से प्रदेशभर के चिकित्सक पूर्णकालिक कार्य बहिष्कार शुरू करेंगे। शनिवार को संघ की स्वास्थ्य महानिदेशालय में आयोजित बैठक में डॉक्टरों ने कहा कि यात्रा सीजन के दौरान चिकित्सकों की ड्यूटी यात्रा में लगा दी जाती है, लेकिन उनके आवास और भोजन की व्यवस्था नहीं की जाती।
वहीं, चिकित्सकों को केंद्र सरकार के सातवें वेतन के अनुरूप नॉन प्रैक्टिस अलाउंस भी नहीं दिया जा रहा।