फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवा निठल्ली, डॉक्टर नशे में टल्ली

Mon, 11 Nov 2013 08:49 AM IST
अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के श्रीनगर में डॉक्टरों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा। पुलिस को भी दिखाया रौब। बाद में उत्पात मचाने वाले आरोपियों को प्राचार्य डॉ. वीएल जहागिरदार बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन


बेस अस्पताल की आवासीय कालोनी में रह रहे कर्मचारियों तथा ड्यूटी पर तैनात गार्ड की शिकायत पर उक्त कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने किया केस दर्ज
श्रीकोट चौकी पुलिस ने भी शनिवार देर रात मौके पर पहुंचकर तीनों रेजीडेंट डॉक्टरों के खिलाफ शांति भंग का चालान किया।

राजकीय मेडिकल कालेज के रेजीडेंट हॉस्टल में बीते जनवरी माह में भी रेजीडेंट डॉक्टरों के हंगामे पर हॉस्टल में रहने वाली कुछ अन्य महिला कर्मियों ने शिकायत की थी। जिस पर प्राचार्य डॉ. वीएल जहागिरदार ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को कड़े निर्देश दिए थे।

शनिवार रात हुए बेकाबू
शनिवार को एक बार फिर रात करीब साढ़े 10 बजे तीन रेजीडेंट डॉक्टरों राकेश, अमित व रोहित ने हंगामा शुरू कर दिया। बार-बार सुरक्षाकर्मी के कहने के बावजूद वे डीजे चलाकर हंगामा काटते रहे। जब डॉक्टर रात 12 बजे तक नहीं माने, तो स्थानीय कर्मचारियों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने ही तीनों रेजीडेंट डॉक्टरों को किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने की शिकायत
रविवार को अवकाश होने के बावजूद दोपहर बाद बेस अस्पताल के कर्मचारी प्राचार्य डॉ. जहागिरदार से उनके आवासीय भवन में ही मिलने पहुंचे।

स्थानीय प्रतिनिधियों, कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मी ने उक्त तीनों डॉक्टरों द्वारा हंगामा मचाने की शिकायत की। लिखित शिकायत पर प्राचार्य ने तीनों डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें