फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: डॉक्टर आत्महत्या मामला, छात्रा के फोन में हो सकते हैं कई राज,  छेड़छाड़ न करने की दी गई हिदायत

Fri, 27 Mar 2026 07:49 AM IST
Renu Saklani अंकित यादव, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज (एसजीआरआर) के नेत्र रोग विभाग की महिला चिकित्सक डॉ.तन्वी (25 वर्ष) के आत्महत्या मामले में परिजनों ने विभाग की एचओडी पर प्रताड़ित करने आरोप लगाया है। डॉ.तन्वी एमएस की छात्रा थीं। पटेल नगर पुलिस ने आरोपी एचओडी डॉ.प्रियंका गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डॉ.तन्वी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु राम राय मेडिकल कॉलेज (एसजीआरआर) की पीजी छात्रा डॉ. तन्वी आत्महत्या मामले में पुलिस जांच अब मोबाइल फोन पर केंद्रित हो गई है। माना जा रहा है कि मृतका का फोन इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में अहम भूमिका निभा सकता है।पुलिस की ओर से पीड़ित परिजनों को फोन से छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस जल्द इसे कब्जे में लेगी। जानकारी के मुताबिक बुधवार को डॉ. तन्वी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव लेकर अंबाला के लिए रवाना हो गए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जब मृतका के फोन के बारे में पूछा तो बताया कि परिजनों से फोन तो लेना ही भूल गए। इसके बाद परिजनों से संपर्क किया गया तो वे काफी दूर निकल गए थे।

पिता का दावा है कि आत्महत्या से पहले एक घंटे तक की थी बात 
पुलिस ने परिजनों से जल्द से जल्द फोन देहरादून भेजने के लिए कहा है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि फोन में कई ऐसे में राज हो सकते हैं जो घटना के कारणों को और अधिक स्पष्टता से व्यक्त कर सकते हैं। इसमें उसकी कॉल डिटेल समेत चैट को भी जांच का हिस्सा बनाया जाएगा। पिता का दावा है कि आत्महत्या से पहले डॉ. तन्वी ने उनसे करीब एक घंटे तक बात की थी।
विज्ञापन


इसमें परेशान होने की बात बताई थी। इसके बाद डॉ. तन्वी ने देहरादून में मां को व्हॉट्सएप पर मैसेज कर देरी से घर पहुंचने की बात कही थी। पुलिस को संदेह है कि डॉ. तन्वी की कॉल डिटेल से अहम सुराग निकल सकते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News:  दस साल में सबसे सर्द रहा मार्च का चौथा सप्ताह, शुरुआती दो हफ्ते गर्मी ने दिखाए तेवर

ऐसा भी हो सकता है कि आत्महत्या से पूर्व उन्होंने और किसी से भी बात की हो या कोई वीडियो बनाया हो। पुलिस के मुताबिक मृतका के पिता का कहना है कि वे अस्थियां विसर्जन के लिए हरिद्वार आएंगे। तभी पुलिस को फोन सौंप देंगे।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें