डॉक्टर की पत्नी 10-12 साल से कैंसर से पीड़ित
काफी प्रयासों के बाद भी जब माता-पिता में कोई हलचल नहीं दिखी तो बेटे ने 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने आशंका जताई कि डॉक्टर ने आत्महत्या के लिए एनेस्थीसिया में प्रयोग होने वाले इंजेक्शन का इस्तेमाल किया। जिसके चलते उनकी मौत हो गई। एसपी अभय सिंह, सीओ वंदना वर्मा, इंस्पेक्टर आईटीआई आशुतोष सिंह ने मौका मुआयना किया।
ये भी पढ़ें... Pithoragarh News: लिपुलेख-तवाघाट सड़क के पास दरकी चट्टान, धारचूला और गुंजी में करीब 300 यात्री फंसे
एसपी अभय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मौके से सीरेंज व अन्य सामान बरामद हुआ है। डॉक्टर की पत्नी 10-12 साल से कैंसर से पीड़ित थीं। जिसके चलते परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। दंपत्ति के हाथ व पैर पर सीरेंज के निशान मिले हैं। एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि मैं और मेरी पत्नी स्वेच्छा से आत्महत्या कर रहे हैं। इसके लिए कोई अन्य जिम्मेदार नहीं होगा। एसपी ने कहा कि दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।