फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Update: कोरोना की दस्तक से फिर डर का माहौल, डॉक्टर बोले- अनावश्यक दवाएं न खाएं, काढ़ा भी पूछकर लें

Fri, 22 Dec 2023 12:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि पिछली बार अधिकतर लोगों ने काढ़ा पिया। इसके अलावा डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं भी लीं। ऐसे में कुछ लोगों में दवाओं के ओवरडोज से समस्या हो गई थी। यह समस्या अबतक बनी हुई है।
विज्ञापन
कोरोना - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल में कोरोना की दस्तक के बाद लोगों में एक बार फिर डर का माहौल है। हल्की खांसी या जुकाम, बुखार में लोग कोरोना की जांच के लिए अस्पताल जा रहे हैं। डॉक्टर के पास आकर कोविड जांच की मांग कर रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर मरीजों को अनावश्यक जांच न करवाने और अनावश्यक दवाएं न लेने को कह रहे हैं।

विज्ञापन




दून अस्पताल की इमरजेंसी मेडिसिन के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. एनएस बिष्ट ने बताया कि पिछली बार अधिकतर लोगों ने काढ़ा पिया। इसके अलावा डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं भी लीं। ऐसे में कुछ लोगों में दवाओं के ओवरडोज से समस्या हो गई थी। यह समस्या अबतक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें...Weather: पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, क्रिसमस पर है उत्तराखंड आने का प्लान तो जानें मौसम का हाल




दून अस्पताल की मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नारायणजीत सिंह का कहना है कि डरने की जरूरत नहीं है। डॉक्टर की सलाह के बिना दवाएं न लें। कोविड का नया वेरिएंट जेएन.1 ओमिक्रॉन का ही एक म्यूटेशन है। उम्मीद है कि इस बार कोविड की दूसरी लहर की तरह हालात नहीं होंगे।I

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें