फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में बैठकर खानापूर्ति न करें, मौके पर जाकर करें जांच - एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने रविवार को अपराध समीक्षा बैठक में सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों पर थाने या चौकी पर बैठकर खानापूरी न करें, बल्कि मौके पर जाकर जांच करें। उन्होंने भूमि संबंधी विवादों और शिकायतों पर शासन की ओर से गठित लैंड फ्रॉड कमेटी के निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी ने सड़क हादसों के मामलों में पीड़ित पक्ष की तत्काल मदद करते हुए क्लेम की रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर प्रेषित करने को कहा। थाने पर पीड़ित द्वारा दिए गए प्रार्थनापत्र के आधार पर ही मुकदमा दर्ज करने, लेकिन जांच और कार्रवाई साक्ष्यों पर करने को कहा। उन्होंने नाराजगी जताई कि थाना प्रभारियों को पूर्व में नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने थाना प्रभारियों को क्षेत्र में सक्रिय ड्रग पैडलर्स और नशे की तस्करी में लिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में यातायात के दबाव वाले क्षेत्रों में विशेष ध्यान देते हुए यातायात का सुचारु संचालन करने को कहा। कहा कि थानों पर किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थनापत्र पर संबंधित थाना, चौकी प्रभारी या अन्य अधिकारी, कर्मचारी आधे घंटे के अंदर मौके पहुंचकर विधिक निस्तारण करें। निर्देश दिए कि किसी भी प्रार्थनापत्र की जांच थाने पर बैठकर न करें। उन्होंने थाना क्षेत्रों में रहने वाले बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन नियमित करने, एससी-एसटी एक्ट, पाक्सो व अन्य अभियोगों में जिनमें समय सीमा निर्धारित की गई है, उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सेलाकुई थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी सम्मनित
एसएसपी ने हर माह अच्छा कार्य करने के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। थाना बसंत विहार, सहसपुर, प्रेमनगर, सेलाकुई और पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी, नकबजनी व लूट की घटनाओं का खुलासा करने के लिए थाना प्रभारी प्रदीप रावत, एसआई मदन सिंह नेगी सीपीयू को यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने, साइबर सेल की महिला आरक्षी ज्योति आर्य व यातायात व्यवस्था में योगदान देने के लिए सीपीयू के सिपाही संजय पांडे को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें