फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे पर दबाव न बनाएं, परीक्षा की तैयारी में सहभागी बनें

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। पैरेंट्स टेंशन में हैं। इसे देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) चेयरमैन ने सभी पैरेंट्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार बच्चे पर अपेक्षाओं का बोझ न लादें। उस पर दबाव न बनाएं। इसके बजाए उसका दबाव कम करने के लिए उसकी तैयारी में सहभागी बनें।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि चेयरमैन ने पहले बच्चों और फिर अभिभावकों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। एडवाइजरी के अनुसार परीक्षा का मतलब सिर्फ ज्यादा नंबर लाना ही नहीं है। हर बच्चे की अपनी क्षमता होती है, उस का ख्याल रखें। परीक्षा के दौरान पैरेंट्स को कुछ तैयारियां जरूर करनी चाहिए।
पैरेंट्स के लिए सलाह
-अपने बच्चे के परीक्षा केंद्र को कम से कम एक दिन पहले जाकर देख लें। ताकि परीक्षा के लिए केंद्र तलाश करने की जरूरत न पड़े।
-यह सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म में ही परीक्षा देने जाए। साथ में स्कूल की आईडी लेकर जाए।
-आपका बच्चा 9:45 बजे तक पहुंच जाए। कम से कम 10 बजे से पहले पहुंच जाए।
-अपने बच्चे को परीक्षा के दिन हेल्दी खाना खिलाकर भेजें। भूखे पेट न भेजें।
-यह चेक कर लें कि आपका बच्चा मोबाइल, पर्स लेकर न पहुंच जाए।
-परीक्षा के लिए बच्चे के पास एडमिट कार्ड, स्कूल आईकार्ड, पेन, पेंसिल, इरेजर, स्केल, शार्पनर होनी जरूरी है। यह सभी स्टेशनरी ट्रांसपेरेंट पाउच में ही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अपने बच्चे से नकल और इससे होने वाली नुकसान के बारे में चर्चा जरूर करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें