फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: श्री ज्ञान गोदड़ी साहिब के मामले में दखल न दें

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया सिख कॉन्फ्रेंस बब्बर ने श्री गुरु नानक देव के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री ज्ञान गोदड़ी साहिब को सिख कौम को सौंपे जाने की मांग की है। संगठन ने हरिद्वार में गंगा सभा की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उन्हें गुरुद्वारा श्री ज्ञान गोदड़ी साहिब के मामले में दखल देने का कोई धार्मिक अधिकार नहीं है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया सिख कॉन्फ्रेंस बब्बर के अध्यक्ष गुरचरन सिंह बब्बर ने बयान जारी कर कहा कि जिस प्रकार प्रभु श्री राम भगवान का मंदिर अयोध्या में बना है। उसी प्रकार श्री गुरु नानक देव महाराज का पुरातन, पवित्र ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री ज्ञान गोदड़ी साहिब धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा के किनारे बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में नानकवाड़ा और इसके आसपास की 50 एकड़ जमीन गुरद्वारा श्री ज्ञान गोदड़ी साहिब की है। इसे छोड़ा नहीं जाएगा। संगठन ने सभी धार्मिक व राजनीतिक पार्टी के नेताओं और साधु-संतों, ऋषि-मुनियों, महापुरुषों से अपील की है कि वह सिख कौम की भावनाओं का सम्मान करें। उन्होंने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, संघ प्रमुख मोहन भागवत, मुख्यमंत्री व सभी सांसदों को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें