फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशा तस्करी रोकने के लिए डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिपर्णा सभागार में जिलास्तरीय नारकोटिक्स समिति की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने नशा तस्करी को रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि दुकानों एवं बार में 18 वर्ष से कम आयु के लोगों को शराब की बिक्री न की जाए। दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगे हों। उन्होंने सभी दुकानदारों को पोस्टर चस्पा करने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण करने को कहा। मुख्य शिक्षा अधिकारी को नशे के प्रति बच्चों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक स्कूल में एक शिक्षक को नोडल बनाए जाने और एंटी ड्रग्स समिति गठित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें