फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लोरीन गैस रिसाव के बाद शासन-प्रशासन में हड़कंप, डीएम मौके पर पहुंचे, जांच कमेटी गठित

Fri, 18 Aug 2017 12:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
gas
विज्ञापन
गुरुवार देर रात को जल संस्‍थान कार्यालय में हुए क्लोरीन गैस रिसाव के बाद शासन से लेकर प्रशासन तक मे हड़कंप मच गया है। सुबह होते ही पूरा अमला कार्यालय पहुंच गया और मामले की जांच शुरु कर दी। 
विज्ञापन


कमिश्नर दिलीप जावलकर और जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने किया जलकल कार्यालय के प्रभावित परिसर का निरीक्षण। उन्होंने एडीबी के नए बन रहे क्लोरीन प्लांट की सुरक्षा के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा उपकरणों की खरीद कर गेट पर रखने के निर्देश।

इस दौरान जांच में कई और लापरवाही सामने आयी। जहां तहां पाइप लीक हो रहे थे। इस पर उन्होंने संस्‍थान के अध‌िकारियों को जमकर फटकार लगाई।  मामले की जांच को कमिटी गठित की गई है। सीजीएम एसके गुप्ता ने बताया कि जल संस्थान के महाप्रबंधक सुदेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमिटी गठित की गई है। दुर्घटना के कारणों और लापरवाही की जांच कर एक सप्ताह में देंगे रिपोर्ट। 
विज्ञापन
विज्ञापन

gas
भविष्य में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की 15 दिन में देंगे विस्तृत रिपोर्ट। भविष्य में सिलेंडर के बजाय अन्य विकल्प अपनाने पर भी करेंगे विचार। गैस मास्क समेत अन्य सुरक्षा उपाय अपनाने पर भी होगा विचार।

बता दें क‌ि राजधानी में बृहस्पतिवार की शाम क्लोरीन गैस का रिसाव होने की वजह से चार पुलिसकर्मी और चार बच्चों की हालत खराब हो गई। वहीं सुबह तक प्रभाव‌ितों की संख्या बढ़कर 24 हो गई।  उन्हें आनन-फानन में दून अस्पताल ले जाया गया।

देर रात तक शहर के अलग-अलग अस्पतालों में गैस के प्रभावितों के भर्ती होने का सिलसिला जारी था। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे राजपुर रोड स्थित जल संस्थान में क्लोरीन गैस का रिसाव शुरू हुआ। उस वक्त जल संस्थान के बाहर स्थित चौक पर सीपीयू के चार पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें