फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की मौत पर डीएम ने दिए जांच के आदेश, दस दिन में देनी होगी रिपोर्ट

Tue, 27 Jun 2017 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर  
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा में किसान की आत्महत्या के मामले की जांच डीएम नीरज खैरवाल ने 10 दिन में पूरी करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने इसके लिए एसडीएम खटीमा विजयनाथ शुक्ल को जांच अधिकारी नामित किया है।
विज्ञापन


खटीमा के कंचनपुरी गांव निवासी 46 वर्षीय रामअवतार पुत्र रामप्रसाद पर बैंकों का लाखों का कर्ज था। दो दिन पूर्व बैंक ने उसे नोटिस भेजा था। इससे चिंतित कर्ज में डूबे रामअवतार ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी थी।

रामअवतार पर एसबीआई की खटीमा शाखा से 1.97 लाख और बीओबी की नानकमत्ता शाखा 1.75 लाख का कृषि ऋण बकाया था। किसान की आत्महत्या के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम खैरवाल ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं, उन्होंने जांच के लिए एसडीएम खटीमा विजयनाथ शुक्ल को जांच अधिकारी नामित किया है। 10 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मृतक किसान के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा मिले 
पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ ने कर्ज में डूबे खटीमा के किसान द्वारा आत्महत्या पर दुख जताया। उन्होंने पीड़ित परिवार सहित दूसरे किसानों के भी कर्ज माफ कर मृतक के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग प्रदेश सरकार से की है। बेहड़ ने कहा कि भाजपा के नेता किसानों की बेबसी का मजाक उड़ा रहे हैं।

इससे भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। कहा कि फसल का उचित दाम न मिलने से अन्नदाता मरने को मजबूर हो रहा है। देश के किसानों के साथ जो हो रहा है वह किसानों, देश के लिए भी चिंता का विषय है। इसलिए कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें