फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वार्डों में गंदगी देख डीएम भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोनेशन जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं बदहाल हैं। बुधवार रात जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने औचक निरीक्षण किया तो अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। आईसीयू में एसी बंद पड़े थे और मरीज गर्मी से बेहाल थे। स्टॉक और उपस्थिति रजिस्टर अधूरे थे। वार्डों में गंदगी पसरी थी मरीजों के लिए फटे कंबल दिए गए थे। ये देखकर डीएम भड़क गए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) की संयुक्त समिति बनाकर पूरे मामले की जांच कर तत्काल रिपोर्ट देने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सबसे गंभीर स्थिति आईसीयू में मिली, जहां जीवन रक्षक वार्ड का एयर कंडीशनर बंद होने से मरीज उमस और घुटन में इलाज कराने को मजबूर थे। जिलाधिकारी ने बताया कि कई बार कहने के बावजूद एसी चालू नहीं कराया गया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए उन्होंने अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए और सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब किया।
आईसीयू के स्टॉक रजिस्टर में 29 जून के बाद दवाओं का कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं मिला, जबकि कार्मिकों के उपस्थिति रजिस्टर भी अधूरे पाए गए। सिस्टर इंचार्ज आकस्मिक अवकाश पर थीं, लेकिन व्यवस्था संभालने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दिखी। इसके बाद जिलाधिकारी ने बाल रोग, पुरुष, महिला और सर्जरी वार्डों का भी निरीक्षण किया, जहां कई खामियां सामने आईं।
विज्ञापन


पुरुष वार्ड में लीवर रोग से पीड़ित एक मरीज को अनावश्यक रूप से रेफर करने की तैयारी पर डीएम ने आपत्ति जताई। वहीं मरीजों को फटे कंबल दिए जाने पर अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाते हुए सभी खराब कंबलों को तत्काल नष्ट करने के निर्देश दिए। अस्पताल की लिफ्ट में पान की पीक और गंदगी मिलने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। महिला शौचालय में पुरुष यूरिनल लगे होने पर भी जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान सर्जरी वार्ड में एक लावारिस मरीज की हालत गंभीर मिली। मरीज का शुगर स्तर बेहद कम था और उसके आसपास गंदगी व बासी भोजन पड़ा था। जिलाधिकारी के हस्तक्षेप के बाद उसे तत्काल आपात चिकित्सा उपलब्ध कराई गई। मरीजों से बातचीत कर फीडबैक लेने के बाद डीएम ने अस्पताल प्रशासन को सभी व्यवस्थागत कमियां तत्काल दूर करने और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें