फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की जेल में डीएम का छापा, बंदीरक्षक से मिला मोबाइल 

Wed, 25 Jul 2018 08:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
जेल निरीक्षण करते डीएम रावत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

जिलाधिकारी हरिद्वार दीपक रावत ने बुधवार शाम रुड़की स्थित उपकारागार में औचक छापा मार जेल के अंदर तैनात एक बंदीरक्षक से एंड्रायड मोबाइल बरामद किया है।

विज्ञापन


छापे से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम ने जेल प्रशासन और बंदीरक्षक से जवाब मांगा तो उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। डीएम ने बताया कि मोबाइल जब्त कर जेलर को बंदीरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने आदेश दिए हैं। इसके साथ आईजी जेल से बंदीरक्षक को तत्काल सस्पेंड कर विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है। प्रदेश की जेलों में जिलाधिकारी के छापे में मोबाइल फोन पकड़े जाने का यह पहला मामला है।

जिलाधिकारी दीपक रावत बुधवार को कांवड़ पटरी मार्ग पर उत्तराखंड - यूपी बार्डर पर यूपी के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण से लौटते समय शाम करीब साढ़े पांच बजे डीएम ने अचानक ही रुड़की उपकारागार का रुख किया। डीएम की गाड़ी जेल में पहुंचते ही जेल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम सीधे जेल के भीतर पहुंचे, जहां बंदीरक्षक सुनील मिश्रा की उन्होंने चेकिंग की। सुनील पास से एक एंड्रायड मोबाइल प्राप्त हुआ। उन्होंने इस बाबत बंदीरक्षक और जेलर से इस बाबत स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि जेल के भीतर किसी बंदीरक्षक के पास मोबाइल मिलना बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने जेलर जेपी द्विवेदी को बंदीरक्षक के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें