फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शराब करते पकड़े गए तो DM ने लगाया जुर्माना, देने पड़े पांच हजार

Wed, 05 Jul 2017 11:45 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
money
विज्ञापन
चार दिन पहले हरिद्वार जिले की मंगलौर नगर पालिका के जेई जगदीश प्रसाद को रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में खुले में पेशाब करते हुए पकड़े जाने पर पांच हजार रुपए का अर्थदंड वसूलने वाले जिलाधिकारी दीपक रावत ने मंगलवार को एक और व्यक्ति से ऐसे ही पांच हजार रुपए वसूले।
विज्ञापन


साथ ही जिलाधिकारी ने सभी विभागों में ऐसे वसूली के लिए अपने यहां नोडल अधिकारी नामित करने के आदेश दिए है। जो विभाग अपने स्तर से वसूली नहीं कर पाएंगे उनकी वसूली संबंधित व्यक्ति से तहसील के मार्फत कराई जाएगी।       

जिलाधिकरी दीपक रावत के अनुसार मंगलवार की दोपहर बाद में कलेक्ट्रेट परिसर से गुजर रहे थे तभी उन्होंने एक व्यक्ति को दीवार के सहारे खुले में पेशाब करते हुए पाया। उन्होंने उस व्यक्ति को टोका और नाम पता पूछा तो उसने अपना राजू पुत्र घसीटू निवासी खंजरपुर, रुड़की बताया।
विज्ञापन


यह पूछने पर कि कलेक्ट्रेट परिसर में शौचालय होने के बाद भी वह खुले में पेशाब क्यों कर रहा है वह कोई जवाब नहीं दे सका। जिलाधिकारी ने बताया कि राजू कलेक्ट्रेट में जिले की खाली रह गई शराब की दुकानों के लिए होने वाली नीलामी में भाग लेने आया था। उससे तुरंत पांच हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।
       
जिलाधिकारी ने बताया कि अब इस व्यवस्था को सभी विभागों में लागू करने के लिए एक विशेष अधिकारी नामित करने के आदेश उन्होंने दिए हैं। हर महीने इस अधिकारी को यह रिपोर्ट देनी होगी कि उन्होंने कितने लोगों को खुले में शौच करते पकड़ा और कितनी वसूली की।

उन्होंने बताया कि जो विभाग अपने स्तर से वसूली नहीं कर पाएंगे उन्हें पकड़े जाने वाले व्यक्ति का नाम पता तहसील को भेजा होगा। दस प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज के साथ तहसील के द्वारा वसूली कराई जाएगी। जुर्माना न देने वाले को 14 दिन की हवालात भी काटनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें