इससे पूर्व डीएम ने समेकित बाल संरक्षण योजना के तहत बाल सलाहकार बोर्ड की बैठक भी ली। उन्होंने बाल अधिकारों के लिए लोगों को जागरूक करने और चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 का प्रचार करने के निर्देश भी दिए।
हिमाद समिति की जिला समन्वय प्रभा रावत ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन के तहत बाल श्रम के 103 मामले, भीख मांगने वाले बच्चों के 16, दुर्व्यवहार व मारपीट के 13, लापता के चार सहित कुल 180 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सुरक्षात्मक कार्रवाई की गई है।