फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्कूल के नजदीक संचालित शराब ठेके का डीएम ने लाइसेंस निरस्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIसुद्धोवाला में संचालित शराब ठेके का जिलाधिकारी सविन बंसल ने लाइसेंस निरस्त कर दिया है। योर डेली बास्केट डिपार्टमेंटल स्टोर नाम ने संचालित शराब ठेके का ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे थे। ग्रामीणों का आरोप था कि शराब की दुकान के पास कई स्कूल-कालेज व कोचिंग संस्थान हैं। प्रशासन की संयुक्त जांच में पाया गया कि शराब की दुकान को गांव के आबादी क्षेत्र में खोला गया है। इससे महज 50 मीटर की दूरी पर स्कूल है।
I
Iशराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी सविन बंसल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रकरण में दोनों पक्षों को सुना गया। शिकायतकर्ताओं ने कहा, शराब की दुकान आवासीय क्षेत्र में खोली गई है। इससे थोड़ी ही दूरी पर स्कूल और मंदिर स्थित है। कहा लाइसेंस में दिखाई गई सीमाएं भी मौके पर अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iग्रामीणों के अनुसार दुकान स्वामी ने गुमराह कर लाइसेंस प्राप्त किया। दुकान की लोकेशन से यातायात की आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। पार्किंग की व्यवस्था समेत कई अन्य आरोप शिकायतकर्ताओं ने लगाए। शिकायत करने वाले पक्ष ने यह भी कहा कि शराब की दुकान से ग्राम सभा का माहौल खराब हो रहा है। जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया कि ग्रामीण 105 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, शराब की दुकान को जनहित में बंद किया जाए। दुकान स्वामी राजीव गोयल ने भी अपना पक्ष रखा। लेकिन जनभावनाओं के दृष्टिगत डीएम ने शराब ठेके का लाइसेंस निरस्त करने के आदेश दिए।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें