फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डीएम ने दो शातिर अपराधियों को किया जिलाबदर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी सविन बंसल ने विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में ड्रग तस्करी और चोरी जैसे अपराधों को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को छह माह के लिए जिलाबदर करने का आदेश जारी किया है। डीएम का आदेश प्राप्त होने केे बाद कोतवाली पुलिस की ओर से सिनेमा गली निवासी आदित्य त्यागी और डाकपत्थर कॉलोनी निवासी आसिफ को जिले की सीमा से बाहर करने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि आदित्य त्यागी पर एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, आसिफ पर लूट, चोरी और एनडीपीएस एक्ट का एक-एक मुकदमा दर्ज है। एसएसपी अजय सिंह ने रिपोर्ट भेजी थी कि दोनों अपराधी जमानत पर है और काफी समय से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि एसएसपी की रिपोर्ट के आधार पर दोनों को जिलाबदर करने का आदेश जारी किया गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि आदेश प्राप्त होते ही दोनों को जिले की सीमा के बार छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें