फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फरार वारंटी को 12 वर्ष बाद किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर कोतवाली पुलिस ने वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत मामले में फरार वारंटी को 12 वर्ष बाद गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2013 में क्षेत्र में वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में देहरादून की नेहरू कॉलोनी डी ब्लॉक निवासी बलदेव सिंह पर गैर इरादतन हत्या और अन्य संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हो रहा था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने वारंटी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें