फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएलएड 2020: आवेदन करने वालों के लिए जरूरी खबर, केवल इन्हें मिलेगा मौका

Wed, 15 Jan 2020 08:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • चार फरवरी तक कर सकते हैं डीएलएड के लिए आवेदन
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड की ओर से जारी डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के लिए 12वीं पास नहीं ग्रेजुएशन पास युवा आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए चार फरवरी तक आवेदन का मौका है।

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड ने हाल ही में डीएलएड का नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके आवेदन पत्र प्रदेशभर के डाकघरों में मिल रहे हैं। आवेदन करने वाले युवाओं की परीक्षा 30 मार्च को प्रदेश के 29 शहरों में होगी। डीएलएड से साइंस ग्रुप के छात्रों की 325 और आर्ट्स ग्रुप की 325 सीटों पर दाखिला मिलेगा।

इन नंबरों पर फोन कर ले सकते हैं जानकारी

यह दो वर्ष का कोर्स होगा। परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उत्तराखंड बोर्ड के फोन नंबर 05947-252276 और 05947-254275 पर सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक कॉल किया जा सकता है।

अमर उजाला ने 14 जनवरी के अंक में डीएलएड प्रवेश परीक्षा की खबर प्रकाशित की थी। इसमें त्रुटिवश अनिवार्य अर्हता में ग्रेजुएशन के बजाए 12वीं प्रकाशित हो गया था, जिसका हमें खेद है।
विज्ञापन

हर साल होगी प्रवेश परीक्षा

अब डीएलएड की प्रवेश परीक्षा हर साल आयोजित की जाएगी और स्नातक पास छात्र ही इसमें हिस्सा ले सकेंगे। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि दो वर्षीय डीएलएड प्रशिक्षण प्रवेश परीक्षा अब हर साल होगी। छात्र की उम्र 19 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

इस साल के प्रवेश परीक्षा के फॉर्म आ चुके हैं। सभी छात्र डाकघरों से प्रवेश फॉर्म लेकर चार फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पंजीकृत डाक से उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद कार्यालय में भेजना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें