फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डीजे चेतस ने युवा फेस्ट की शाम को बनाया यादगार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरांचल विश्वविद्यालय के युवा फेस्ट के दूसरे दिन डीजे चेतस ने युवाओं की शाम को यादगार बना दिया। देर रात तक बॉलीवुड मैशअप और रिमिक्स के बादशाह चेतस शाह ने नॉन स्टॉप मैशअप और रिमिक्स गीतों की प्रस्तुति से खूब धमाल मचाया। इससे पहले विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन




चेतस ने कार्यक्रम की शुरूआत कमरिया कमरिया... गीत की प्रस्तुति से किया। उसके बाद उन्होंने सौदा खरा-खरा.., कब कोई बात बिगड़ जाए.., हाई हिल ते नाचे.., पंजाबी मुंडे..., ये जवानी है दिवानी... आदि एक के बाद एक नॉन स्टॉप गीतों की धून पर छात्रों को जमकर नचाया। इस मौके पर विश्वविद्यालय संचालन समिति की उपाध्यक्ष अनुराधा जोशी, उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि, उपकुलपति प्रो. राजे श बहुगुणा, कार्यकारी निदेशक डाॅ. अभिषेक जोशी, डीएसडब्लू प्रो. श्रवण कुमार, डाॅ. अमित भट्ट समेत शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें