कमजोर आर्थिक स्थिति वाले मृतक आश्रितों को मिलेगी नौकरी
समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंदनराम दास ने कहा कि परिवहन निगम में 2016 से मृतक आश्रित कर्मचारियों की नियुक्ति पर प्रतिबंध लगा है, लेकिन सरकार ने अब तय किया है कि जिनकी पारिवारिक स्थिति बहुत खराब है, उन मृतक आश्रित को निगम में नौकरी दी जाएगी। शासन व कार्मिक विभाग को इसका प्रस्ताव भेजा जाएगा।
सिटी बसों को मोटर वाहन टैक्स में शत प्रतिशत छूट
समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि सिटी बसों को मोटर वाहन टैक्स में शत प्रतिशत छूट मिलेगी। इसमें रोडवेज की 700 बसें भी शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि प्रेमनगर रूट पर 35 गाड़ियां खड़ी थीं। उन्हें नए रूट के परमिट देने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें...Mana Village : पहाड़ के प्रेम से पीएम हुए अभिभूत, महिला सरपंच के अभिनंदन पत्र को सराहा, जताया आभार
विभाग में नहीं होंगे अनावश्यक तबादले
परिवहन मंत्री ने कहा कि विभाग में अधिकारियों के अनावश्यक तबादले नहीं होंगे। जो तबादले होंगे बहुत कम व नियमानुसार होंगे। सभी तबादले मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद ही होंगे।