इन बातों का रखें ध्यान
- अनजान व्यक्ति के उपहार भेजने के दावे पर तुरंत भरोसा न करें।
- पार्सल छुड़ाने, कस्टम या डिलीवरी चार्ज के नाम पर अनजान खाते में पैसे न भेजें।
- कूरियर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से पार्सल की पुष्टि करें।
- अनजान लिंक पर क्लिक न करें और संदिग्ध एप डाउनलोड न करें।
- ओटीपी, बैंकिंग पासवर्ड और कार्ड की जानकारी किसी से साझा न करें।
- साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: छठ पूजा पर घर लौटने की जल्दी, राप्ती गंगा और लिंक एक्सप्रेस में उमड़ी भीड़, फर्श पर बैठकर ही सफर
10 गुना मुनाफे का लालच देकर निवेश के नाम पर हो रही साइबर ठगी
कम समय में निवेश की रकम को 10 गुना करने का लालच देकर साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर आकर्षक विज्ञापन दिखाकर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया जाता है। इसके बाद मोटे मुनाफे का भरोसा दिलाकर उनसे रकम जमा कराई जाती है। साइबर ठग इसके लिए फर्जी कंपनियों और निवेश योजनाओं का सहारा ले रहे हैं। एसपी साइबर शांतनु पराशर ने बताया कि साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, निवेश से जुड़े ऐसे विज्ञापनों से लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, जिनमें कम समय में असामान्य रूप से अधिक मुनाफा देने का दावा किया जाता है। ठग लोगों को जल्दी निवेश करने का दबाव बनाते हैं, ताकि वे बिना जांच-पड़ताल किए अपनी मेहनत की कमाई लगा दें। शुरुआत में भरोसा जीतने के लिए फर्जी मुनाफा भी दिखाया जा सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि किसी भी निवेश योजना में पैसा लगाने से पहले संबंधित कंपनी की विश्वसनीयता और पंजीकरण की जांच जरूर करें। केवल ऑनलाइन विज्ञापन या किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर निवेश न करें। गारंटीड और असामान्य रूप से अधिक रिटर्न के दावों पर भरोसा करने से बचें।