दीपावली पर आतिशबाजी और पटाखे फोड़ने का उत्साह राज्य में तमाम लोगों के लिए परेशानी की वजह बन गया। पटाखे जलाने और आतिशबाजी करने के दौरान असावधानी के चलते करीब 290 लोग झुलस गए। पटाखों की चपेट में आकर झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंचना पड़ा। इनमें कोई भी गंभीर रूप से झुलसने का मामला सामने नहीं आया।
दीपावली के दौरान पटाखों और आतिशबाजी को लेकर बाजारों से लेकर रिहायशी इलाकों तक लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पटाखे जलाते समय बरती गई लापरवाही और असावधानी के कारण तमाम बच्चे व युवा झुलस गए। अधिकांश लोग पटाखों की वजह से आंखों में चोट लगने से अस्पताल पहुंचे।