फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दीपावली मेला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (उपवा) की ओर से पुलिस लाइन में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय उपवा दीपावली वेलफेयर मेला रंगारंग कार्यक्रमों के साथ बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। प्रदेश की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने बृहस्पतिवार को दीप जलाकर तीसरे दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले में पुलिस परिवार की ओर से तैयार किए गए उत्पाद बहुत ही सुंदर, आकर्षक व शोभनीय हैं। उपवा लगातार पुलिस परिवार के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। उपवा की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक ने कहा कि पुलिस परिवार की महिलाएं धीरे-धीरे आत्मनिर्भर हो रही हैं। मात्र डेढ़ साल में ही अचार, ऐपण, पीरूल व रिंगाल से बनी सामग्री, मोमोज स्टॉल जैसे स्वरोजगार अपनाकर दस हजार से बीस हजार रुपये प्रति महीने कमा कर अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं। कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो 50 से 55 हजार रुपये प्रतिमाह कमा रही हैं।
शाम को पुलिस परिवार के सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके बाद गुरमीत कौर द्वारा मेले में सबसे अच्छा स्टॉल लगाने वाले, उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले, अभिनव विचार, समग्र भागीदारी, उपवा में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गुरमीत कौर द्वारा लक्की ड्रॉ के विजेताओं को उपहार प्रदान किए गए। जिसमें प्रथम विजेता को मोटर साइकिल, द्वितीय को एयर कंडीशनर, तृतीय व चतुर्थ को वाशिंग मशीन, पांच से दस तक के विजेताओं को ओवन व अन्य को भी आकर्षक उपहार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें