फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिशकर्ता ठेकेदार का तीन दिन का रिमांड मांगेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री के चचेरे भाई के घर दिनदहाड़े डकैती की वारदात के साजिशकर्ता ठेकेदार महबूब का पुलिस तीन दिन का कस्टडी रिमांड मांगेगी। इसके लिए डोईवाला पुलिस आज कोर्ट में प्रार्थनापत्र देगी। वहीं, फरार चल रहे गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। कुछ आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल के घर नौ हथियारबंद बदमाशों ने महिलाओं को बंधक बनाकर दिनदहाड़े डकैती डाली थी। बुधवार को वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने साजिशकर्ता ठेकेदार महबूब समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जबकि, पांच आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस अब माल बरामदगी और फरार आरोपियों तक पहुंचने के लिए मशक्कत कर रही है।
पुलिस की कई टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार दबिश दे रही हैं। रियाज मुल्ला, नावेद इकबाल, मेहरबान बावला, वसीम और तौकीर को पकड़ने के लिए पुलिस और एसओजी की टीमें जुटी हुई हैं। डोईवाला कोतवाली के इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि साजिशकर्ता महबूब को फरार आरोपियों के बारे में कई जानकारियां होंगी। रिमांड पर लेने के बाद उससे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें