देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी और नैनीताल में स्थित प्रत्येक स्टेशन के माध्यम से एसओटू, पीएम 2.5, पीएम 10 आदि की निगरानी की जाएगी।
दिवाली के दृष्टिगत एक से 15 नवंबर तक देहरादून समेत प्रदेश के आठ शहरों में हवा और ध्वनि की गुणवत्ता की निगरानी की जाएगी। इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
जारी आदेश में कहा गया है कि देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी, हरिद्वार, काशीपुर, रुद्रपुर, हल्द्वानी और नैनीताल में स्थित प्रत्येक स्टेशन के माध्यम से एसओटू, पीएम 2.5, पीएम 10 आदि की निगरानी की जाएगी। इसके अलावा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिए गए प्रोटोकाल के अनुसार संबंधित शहरों के तीन जगहों पर ध्वनि प्रदूषण का अनुश्रवण किया जाएगा।
निगरानी से मिली जानकारी को प्रतिदिन तय प्रपत्र के माध्यम से पीसीबी मुख्यालय को भेजा जाएगा। इसके अलावा निकायों को भी उक्त अवधि में धूल नियंत्रण के प्रभावी उपाय समेत अन्य कदम उठाने को कहा गया है।