निरंजनपुर मंडी में टला बड़ा हादसा
निरंजनपुर मंडी में एक बिल्डिंग की छत पर भयानक आग लग गई। छत पर फलों के बक्से, लकड़ी का सामान, फल आदि को प्लास्टिक के तिरपाल/टेंट से ढककर रखा गया था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह आग भी संभवतः प्लास्टिक पटाखों (जैसे स्काई शॉट) की वजह से लगी, जिसने तिरपाल को तुरंत पकड़ लिया। गनीमत यह रही कि बिल्डिंग के अंदर मौजूद लोग समय रहते बाहर आ गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
रात भर व्यस्त रहा दमकल विभाग
धर्मावाला में दुकान, जीएमएस रोड पर चलती कार, राजीव नगर में इलेक्ट्रिक फायर, नेहरू ग्राम में पोली हाउस, ओल्ड राजपुर रोड पर पेड़, सरस्वती बिहार के पास एक घर और कार में आग लगने जैसी अन्य 10 घटनाएं भी दर्ज की गईं। देहरादून फायर स्टेशन की सभी यूनिटों ने तत्परता दिखाते हुए सभी 12 फायर कॉल पर तुरंत कार्रवाई की और जान-माल के बड़े नुकसान को टाला।
कमी की वजह जन जागरूकता
फायर सेफ्टी ऑफिसर किशोर उपाध्याय ने बताया कि राहत की बात यह है कि पिछले साल दिवाली के दौरान हुई आग लगने की घटनाओं (39 कॉल्स) के मुकाबले इस बार संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। इसका श्रेय फायर विभाग के जन जागरूकता अभियान को जाता है, जिसके कारण लोगों ने छतों पर कबाड़ आदि ज्वलनशील सामग्री नहीं रखी, जिससे छोटी-मोटी आग की घटनाएं कम हुईं। हालांकि इस साल भी ज्यादातर आग लगने के कारणों में पटाखे ही प्रमुख रहे, जिनकी जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आयुर्वेद कोर्सों में इस बार सीटें भरने की चुनौती, अब तक 600 छात्रों ने किया प्रवेश के लिए आवेदन
दिवाली की शाम से लेकर अगले 6:30 घंटे तक आग लगने का समय और स्थान
(1) 19:32 दुकान धर्मावाला में आग
(2) 20:25 निरंजनपुर बिल्डिंग दुकान की छत रखे सामान में आग
(3) 20:40 कबाड़ की आग हरभज मेंहूवाला
(4) 21:04 कबाड़ की दुकान में आग
(5) 21:50 घर की आग सरस्वती बिहार नियर माता मंदिर
(6) 22:12 खाली प्लाट कबाड़ चंद्रबनी
(7) 23:10 कार में आग GMS रोड़
(8) 23:25 राजीव नगर घर में इलेक्ट्रिक फायर
(9) 00:35 पोली हाउस में आग नेहरू ग्राम
(10) पेड़ में आग ओल्ड राजपुर रोड
(11) 01:32 पोल में बिजली की आग
(12) 01:42 कार की आग सरस्वती