फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: उल्लुओं के शिकार को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन अलर्ट

Tue, 20 Oct 2020 07:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • दीपावली पर तंत्र साधना के अंधविश्वास के कारण पकड़ते हैं उल्लू
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैसे तो दीपावली पर्व में अभी वक्त है लेकिन दीपावली पर्व पर शिकारी राजाजी टाइगर रिजर्व में दाखिल होकर उल्लुओं को पकड़ ना सकें इसके लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन अभी से ही अलर्ट हो गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह की ओर से सभी वार्डन, वन क्षेत्राधिकारियों को अभी से ही अलर्ट रहने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


बता दें,दीपावली पर बड़ी संख्या में शिकारी उल्लुओं को पकड़ने में जुट जाते हैं। ताकि इन उल्लुओं को दीपावली पर तंत्र साधना करने वाले अंधविश्वासियों को ऊंचे दामों में बेचा जा सके।  उल्लुओं को पकड़ने के लिए शिकारियों के गुट वन आरक्षित वन क्षेत्रों के अलावा राजाजी टाइगर रिजर्व में भी हर साल दाखिल होने की कोशिश करते हैं।

ऐसे में अब जबकि दीपावली नजदीक है तो पार्क अधिकारियों को उल्लुओं के शिकार होने का खतरा है। राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डीके सिंह का कहना है कि शिकारी पार्क के अंदर दाखिल होकर उल्लुओं को ना पकड़ सकें, इसके लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


सभी वार्डन व वन क्षेत्राधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वे अपने अपने क्षेत्रों में कर्मचारियों की कई टीमें गठित कर दिन रात गश्त कराएं। इसके लिए ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जाएगी। उल्लुओं के शिकार के मामले में जो भी शिकारी पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें