फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020 :पटाखों की आवाज में दबे एनजीटी के आदेश, शिक्षक के घर आतिशबाजी से लगी आग

Sun, 15 Nov 2020 05:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
दीपावली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

ग्रीन पटाखे और सिर्फ दो घंटे तक पटाखे छोड़ने का आदेश दीपावली में इस बार भी हवाई हवाई साबित हो गया। हाल यह था दीपावली से एक रात पहले ही राजधानी देहरादून और हरिद्वार की हवा खराब पाई गई थी।

विज्ञापन


इस बार एनजीटी के आदेश का हवाला देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लोगों से ग्रीन पटाखे ही छोड़ने को कहा था। इसके साथ ही लोगों से यह भी अपील की गई थी कि रात में आठ बजे से दस बजे तक ही पटाखे छोड़े जाएं। दीपावली पर हुई आतिशबाजी में लोगों पर इस अपील और आदेश का असर नहीं हुआ। 

इसी का नतीजा रहा कि देहरादून और हरिद्वार में हवा की गुणवत्ता बहुत हद तक प्रभावित हुई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक दीपावली से पहले ही देहरादून और हरिद्वार में हवा की गुणवत्ता खराब पाई गई थी। यह साफ है कि दीपावली में हवा की गुणवत्ता पर और भी खराब असर पड़ा होगा। अभी बोर्ड की ओर से आंकड़े एकत्र किए जा रहे हैं। बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि के मुताबिक दो दिन अवकाश होने के कारण आंकड़ों को प्रोसेस नहीं किया जा सका है। मंगलवार तक ही स्थिति स्पष्ट होने का अनुमान है।
विज्ञापन

 
ग्रीन पटाखों से लेकर सिर्फ दो घंटे तक ही पटाखे फोड़ने का आदेश जारी करना भी बोर्ड को दीपावली से एक-दो दिन पहले ही ध्यान आया। हाल यह था कि पहले सामान्य पटाखों के लिए लाइसेंस जारी किए गए और बाद में इस प्रक्रिया को रोक कर ग्रीन पटाखों की बिक्री का आदेश जारी किया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

दीपावली से एक रात पहले यह रहा प्रदूषण का स्तर

देहरादून -  214 
ऋषिकेश - 134 
हरिद्वार - 298
काशीपुर - 151
हल्द्वानी - 132
नोट : वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)

केंद्रीय विद्यालय के स्टाफ क्वार्टर में लगी आग

वहीं दिवाली की रात देहरादून के आईएमए केंद्रीय विद्यालय के एक शिक्षक के घर में आतिशबाजी के कारण आग लग गई। शिक्षक प्रशांत भारद्वाज अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने मेरठ गए हुए हैं। 

शनिवार की रात आतिशबाजी के दौरान उनकी बालकनी में रखी कॉपी किताबों, वॉशिंग मशीन और एलपीजी गैस सिलिंडर में आग लग गई। पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना तत्कार फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

इसी तहर हरिद्वार के शिवालिक नगर में दुकान में रखे एक सिलिंडर में आग लग गई। दुकान में खासा नुकसान हुआ, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें