फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020 : अद्भुत पुष्य नक्षत्र आज और कल, खरीदारी के लिए ये है शुभ मुहूर्त

Sat, 07 Nov 2020 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र का मुहूर्त शनिवार सुबह 8 बजकर 04 मिनट पर शुरू हो गया। मुहूर्त रविवार सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र पर खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इसे लेकर लोगों में भी खासा उत्साह है। वहीं, दीपावली से पहले बाजार में रौनक लौटी है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं ने कहा कि रविवार या बृहस्पतिवार को यह नक्षत्र पड़ना सबसे उत्तम माना जाता है। रविवार को मुहूर्त सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। शास्त्रों में मान्यता है कि जब मुहूर्त सुबह तक रहता है तो छाया शाम तक रहती है। इसलिए दोपहर या शाम तक भी खरीदारी कर सकते हैं।

इस महीने में 30 से 40 प्रतिशत काम बढ़ा

सर्राफा बाजार, ऑटोमोबाइल व प्रोपर्टी सेक्टर में खासी रौनक देखने को मिल रही है। करीब दो हफ्ते पहले से ज्वैलरी प्रतिष्ठानों पर लोग सोना-चांदी, नग व अन्य आभूषणों की खरीदारी के लिए बुकिंग करा रहे थे। स्वर्णकार महासंघ के महासचिव पंकज मैसोन ने कहा कि इस महीने में 30 से 40 प्रतिशत काम बढ़ा है। 

आराध्य ज्वैलर्स के मालिक कमलेश चौहान ने बताया कि 08 नवंबर के लिए ग्राहकों ने बुकिंग कराई है। धनतेरस से पहले पुष्य नक्षत्र के कारण कारोबार काफी बढ़ा है। प्रॉपर्टी कारोबारी संजय शुक्ला ने कहा कि उनके पास पिछले डेढ़ महीने में जमीन खरीद के 04 ग्राहक आए, जिनमें तीन ने 07 व 08 तारीख तक पूरा भुगतान करने की बात कही है।

सान्वी ऑटोमोबाइल के जीएम ओम प्रकाश ने बताया कि 07  व 08 नवंबर के लिए सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना बुकिंग आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

दीपावली से व्यापारियों को खासी उम्मीद

दीपावली को लेकर बाजार भी सजने लगे हैं। व्यापारियों को भी दीपावली व धनतेरस से खासी उम्मीदें हैं। लॉकडाउन के बाद से मंद पड़े व्यापार में जान आने की उम्मीद है।

वहीं, युवा रितिक व फरहान ने होम-मेड लाइटों की स्टॉल लगाई हैं। चीनी उत्पादों के बहिष्कार के लिए रितिक व फरहान ने घर पर लड़ियां व आकर्षक डिजाइन की सजावटी लाइटें तैयार की हैं।

टी स्टेट (बंजारावाला) में इनके घर पर बनाए उत्पादों को हर कोई पसंद कर रहा है। रितिक व फरहान ने कहा कि उन्होंने ठाना है कि चीनी सामान नहीं बेचेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें