दिवाली के दौरान देहरादून से दिल्ली, गुड़गांव, जयपुर, चंडीगढ़, लखनऊ, जाने वाले यात्रियों को दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन निगम भी अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान का कहना है कि दीपावली के दौरान यात्रियों को बसों की दिक्कत नहीं होगी।
प्रयास होगा कि दीपावली से पहले ही खरीदी गई नई बसों को सड़कों पर उतार दिया जाए। इसके अलावा तकनीकी खराबी के चलते जो बसें कार्यशालाओं में खड़ी हैं उनकी भी मरम्मत कर सड़कों पर उतारा जाएगा।