सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल बाबूगढ़ में चल रही ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन अंडर-17 लंबी कूद बालक वर्ग में आकाश पहले, अभिषेक दूसरे और आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, लंबी कूद बालिका वर्ग में दिव्यांशी ने पहला, शावरी ने दूसरा और गरिमा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में सोनू पहले, प्रियांशु दूसरे और सचिन तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में ईशू ने पहला, खुशी चौहान ने दूसरा और सुहानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अमर सिंह पहले, जावेद दूसरे और संदीप चौहान तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अंशू ने पहला, मंयक ने दूसरा और प्रियांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में आन्या पहले, अनुप्रिया दूसरे और श्रृष्टि तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुंवर सिंह शर्मा, मोहन प्रसाद मिश्रा, गोविंद सिंह चौहान, कपिल चौहान, सुनील चौहान, निशा खत्री, दर्शन सिंह कंडारी आदि उपस्थित रहे।