फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून न्यूज: जिला समन्वयकों की अब आउटसोर्स से तैनाती, समग्र शिक्षा से 78 प्रवक्ता हटेंगे

Fri, 15 Sep 2023 05:34 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

जिला समन्वयक का पद विभागीय प्रतिनियुक्ति का पद न होकर बाह्य प्रतिनियुक्ति का पद है। इसके बावजूद समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला समन्वयक के पदों पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता संवर्ग के 78 शिक्षक कार्यरत हैं।
विज्ञापन
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग में समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला समन्वयकों के पदों पर कार्यरत 78 प्रवक्ताओं को हटाकर इन पदों को अब आउटसोर्स या बाह्य प्रतिनियुक्ति से भरने की तैयारी है। शासन ने शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के निर्देश के बाद राज्य परियोजना निदेशक से इसके लिए 20 सितंबर तक प्रस्ताव मांगा है।

शासन ने समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक को लिखे पत्र में कहा, जिला समन्वयक का पद विभागीय प्रतिनियुक्ति का पद न होकर बाह्य प्रतिनियुक्ति का पद है। इसके बावजूद समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला समन्वयक के पदों पर माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता संवर्ग के 78 शिक्षक कार्यरत हैं।

बाह्य प्रतिनियुक्ति से किए जाने के निर्देश

विज्ञापन

इन पदों पर अधिकतर विज्ञान वर्ग के प्रवक्ताओं की तैनाती से माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। शासन ने कहा, जिला समन्वयकों की तैनाती आउटसोर्स या बाह्य प्रतिनियुक्ति से किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर सचिव मेजर योगेंद्र यादव ने कहा, समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला समन्वयकों के पदों पर नियमानुसार आउटसोर्स या प्रतिनियुक्ति के माध्यम से कार्मिकों की तैनाती के लिए 20 सितंबर तक प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: 39 छात्रों को सिविल सेवा की मुफ्त कोचिंग के आवेदन शुरू, आठ अक्तूबर को होगी परीक्षा

संस्थान में भी वर्षों से जमे हैं शिक्षक

राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान में भी शिक्षक और विभाग के अधिकारी बिना नियमावली के वर्षों से जमे हैं। तबादला एक्ट के तहत शिक्षकों के तबादलों के दौरान इन शिक्षकों को अनिवार्य तबादलों के लिए पात्रता सूची में नहीं दर्शाया गया, जिससे अन्य शिक्षकों में नाराजगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें