फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के प्रति जागरूक करेगा डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन

विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
देहरादून डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगा। इसके लिए एसोसिएशन की रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स को अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के मंत्री राजकुमार रेखी ने कहा कि मंदी के इस दौर में सभी डिस्ट्रीब्यूटर सोच-समझकर और देखभाल कर ही कंपनियों से माल खरीदें। बाजार में जिस रिटेलर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है उसे ज्यादा उधार न दें। इस दौरान बाजार में कैश डिस्काउंट और कैश अकाउंट के बारे में भी जानकारी दी गई। कैश डिस्काउंट उन्हीं व्यापारियों को दिया जाए जो समय से भुगतान करते हैं।

बाजार में चोरी के माल के बारे में बिक्री पर भी सभा में चर्चा की गई। इसके खिलाफ मुहिम चलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संस्था के बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे। सभा की अध्यक्षता राजेंद्र प्रसाद गोयल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें