सुंदरवन क्षेत्र में सामान का वितरण करते शिवालिक एकेडमी के अध्यापक व छात्र-छात्राएं। स्रोत विद्
सेलाकुई। शिवालिक एकेडमी में जॉयफुल गिविंग वीक की शुरुआत की गई। पहले दिन विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने झुग्गी बस्तियों में जरूरतमंद परिवारों को गर्म कपड़े व अन्य सामान का वितरण किया। सुंदरवन और तिलवाड़ी पुल के पास स्थित झुग्गी बस्तियों में विद्यार्थियों ने कंबल, स्वेटर व जैकेट, मोजे, टोपी, बैग, पानी की बोतल, टिफिन आदि सामान का वितरण किया। इस दौरान हिमानी बिष्ट, गुंजन पंत, राज सयाल, प्रकाश राणा आदि ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के मन में सेवा का भाव जरूर होना चाहिए। यदि सभी लोग एक-दूसरे की मदद के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेंगे तो जरूरतमंद लोगों की बेहतर ढंग से मदद की जा सकेगी। संवाद