आईआईटी एल्युमिनी एसोसिएशन ने खिलाया खाना देहरादून। आईआईटी रुड़की एल्युमिनी एसोसिएशन देहरादून चैप्टर की ओर से पुलिस की मदद से आशा रोड़ी, पटेलनगर, गढ़वाली कॉलोनी, सपेरा बस्ती इलाके में जरूरतमंदों को खाना खिलाया। इस दौरान प्रो. एमपी जैन, इ. एसएम सक्सेना, इ. प्रदीप सहारिया, इ. पवन गोयल व अन्य मौजूद रहे। उधर, शिवसेना की ओर से भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संगठन अध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सेवा में लगे रहे।