फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंजनपुर मंडी में आई सब्जियां सड़ने की नौबत

विज्ञापन
निरंजनपुर मंडी में लगा सब्जियों का ढेर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बाजार में डिमांड कम होने के कारण निरंजनपुर मंडी में सब्जियों के ढेर लगने लगे हैं। कुछ सब्जियों के सड़ने की तक नौबत आ गई है। लॉक डाउन के बाद फुटकर बाजार में सब्जियां काफी कम बिक रही हैं। इसके कारण उत्पाद लेकर मंडी पहुंच रहे किसानों को भी परेशान होना पड़ रहा है। दून में लॉक डाउन के बाद से ही सब्जियों की डिमांड में काफी कमी आई है। वहीं निरंजनपुर मंडी आम लोगों के लिए बंद किए जाने से भी बिक्री में पर असर पड़ा है। फुटकर बाजार में भी पिछले कुछ दिनों में सब्जियों की डिमांड काफी कम हुई है। इसके कारण फुटकर व्यापारी भी मंडी से कम माल उठा रहे हैं, जिसका सीधा असर किसानों की आय पर पड़ रहा है। मंडी में कई किसानों के उत्पाद खराब होने के कगार पर पहुंच गए हैं। कीमत गिराने के बावजूद फुटकर व्यापारी खरीदने के लिए तैयार नहीं हैं। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान ज्यादातर लोगों ने सब्जियां खरीदनी कम कर दी हैं। जबकि मंडी में सप्लाई पहले की तरह जारी है। इसे कई सब्जियों के ढेर लगे हुए हैं। सब्जी विक्रेताओं पर शक कर रहे लोग मंडी अधिकारियों के अनुसार कई लोग डर के कारण भी सब्जी नहीं खरीद रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो तैर रहे हैं, जिनमें विक्रेता फल सब्जी के ऊपर थूक रहे हैं। इसे कोरोना वायरस फैलाने की साजिश बताकर प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो से भी लोग डर रहे हैं और फल सब्जी खरीदने से बच रहे हैं। बढ़ी कीमतों से भी पड़ा असर लॉक डाउन के तुरंत बाद फल सब्जी विक्रेताओं ने एकाएक कीमतें बहुत ज्यादा बढ़ा दी, जिससे ये आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई। अब कीमतें कम हो गई है। लेकिन आम आदमी कि इनमें दिलचस्पी नहीं दिख रही है। यही कारण है कि लोग इन दिनों फल सब्जियों के बजाय खाने में अन्य विकल्पों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मंडी में सब्जी खराब ना हो और आम लोगों को कम कीमत पर मिल सके इसलिए आज से जिला प्रशासन ने 20 जगहों पर वाहनों में इन्हें बेचने का फैसला किया है। इससे घर के पास ही लोगों को थोक कीमत पर ताजी सब्जियां मिल सकेंगी। राजेश शर्मा, अध्यक्ष, मंडी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें